ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
भगवान हनुमान पर जिस तरह लगातार देश मे राजनीतिक फायदे के लिए बयानबाजी हो
रही हैं उससे कहीं न कहीं लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है जिसको
लेकर अब कानपुर के कांग्रेसी भगवान हनुमान की शरण मे जा कर उनकी पूजा
अर्चना कर उनको खुश करने में जुट चुके है। आज कांग्रेसियों ने हनुमान
चालीसा पढ़ कर भगवान हनुमान पर हो रही इस तरह की बयानबाजी पर भगवान हनुमान की आरती करते हुए उन्हें सद्बुद्धि की प्रार्थना की है।
देश की सियासत से हनुमान जी को रखा जाए दूर-
कानपुर
के काकादेव क्षेत्र में एक हनुमान मन्दिर में यह वाक्या देखने को मिला
जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जयसवाल समेत दर्जनों कांग्रेसी
भगवान हनुमान को रिझाने के लिए 2019 की नैया पार कराने के लिए भजन कीर्तन
करने में जुट गए है
आज हनुमान जी के मन्दिर में हनुमान जी की आरती करते हुए
कांग्रेसी हनुमान चालीसा का पाठ कर हनुमान जी पर हो रही बयानबाजी पर नेताओ
के लिए उन्हें सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की है गौरतलब है कि उत्तर
प्रदेश की सियासत में इन दिनों राम मंदिर का मुद्दा सबसे अहम है हाल में ही
आए कई राजनेताओ के बयानों में हनुमान जी को विभिन्न जातियों में बाटते हुए
सियासत को गर्म करने का काम किया जा रहा है।
इसी के मद्देनजर आज कांग्रेस
कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में
हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए नेताओ को सद्बुद्धि देने
के लिए एक बार फिर हनुमान जी को याद किया और पोस्टर और बैनरों को हाथ मे
लेकर देश की सियासत से हनुमान जी को दूर रखने की अपील की। पूर्व केंद्रीय
मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल ने कहा कि भगवान को जाति के नाम पर जो लोग बाट
रहे है वह गलत है जिन लोगो ने राम को बाटा वही लोग आज हनुमान को बाट रहे है
यह राजनीति के अलावा और कुछ नही है जिस तरह से हनुमान जी को सियासत में
उपयोग किया जा रहा है वह वाजिब नही है इसलिए हम हनुमान चालीसा का पाठ कर
रहे है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।