बस्ती -बिभिन्न थाना क्षेत्र के दुर्घटनाओं में वृद्ध महिला समेत तीन लोगों की मौत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 3 December 2018

बस्ती -बिभिन्न थाना क्षेत्र के दुर्घटनाओं में वृद्ध महिला समेत तीन लोगों की मौत



रिपोर्ट -सत्य प्रकाश चौधरी

बिभिन्न थाना क्षेत्र के दुर्घटनाओं में वृद्ध महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई।12 बजे से एक बजे की बीच तीन दहला देने वाली घटनाओं से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई,




पहला हादसा वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर पड़ाव पर हुई जिसमें लक्ष्मनपुर निवासी प्रानपति 60 घायल हो गयी। बाद में इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई,



दूसरा हादसा सोनहा थाना क्षेत्र के गिधनी फार्म हाउस के सामने ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर चालक प्रभुनाथ 60 की मौत हो गई वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के धवरपारा निवासी प्रभुनाथ पाहीकास्त गांव मेहौरा से खेत जुताई करके वापस जा रहे थे।

तीसरा हादसा सोनहा थाना क्षेत्र के बसहवाडीह का हैं।जहां बिजली का खंभा लगाते समय अंसतुलित पोल गिर गया जिसकी चपेट में आकर करमहिया निवासी मजदूर शिवप्रसाद 50 घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सीएचसी भानपुर ले गये जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।