लखनऊ-महेंद्र मिश्रा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद ड़ॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने आज अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली में महेंद्र टेक्निकल कॉलेज में आयोजित 25वीं स्काउट रैली का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्र की जनता एवं अभिभावकों को
संबोधित करते हुए ड़ॉ पांडेय ने कहा कि स्काउट गाइड बच्चों के स्वास्थ्य के
लिए एक वरदान है। इससे बच्चों का मन
मष्तिष्क स्वस्थ रहता है और उनके
चरित्र निर्माण में मदद मिलती है उन्होंने कहा कि स्काउट में शामिल बच्चों
की एक अलग पहचान बनती है साथ ही छोटे बच्चे एक आदर्श बच्चे के रूप में समाज
मे अपनी पहचान बनाने में सफल होते है वही दूसरी ओर स्काउट गाइड से जुड़े
बच्चे इतने आत्म निर्भर हो जाते है कि दूसरों की मदद एवं आपदा में फंसे
लोगों को बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है।
अंत मे डॉ पांडेय ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना दी।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।