ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
शहर में देर रात एक बार फिर से पुलिस और बदमास की मुठभेड़ हो गई। जिसके
बाद बदमास ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी फायरिंग में एक बदमास के
पैरों पर गोली लग गई जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। घटना के
बाद पुलिस ने बदमास को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।
अनवरगंज
थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ चैकिंग कर रहे थे ।तभी बांसमण्डी की तरफ से
एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति आ रहे थे जो पुलिस को देखकर भागने लगे
इस पर पुलिस ने उन्हें रोका तो वह भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा
किया तो लोहा मण्डी के पास बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग। जिसपर पुलिस
पार्टी द्वारा जवाबी कार्यवाही की गयी जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में
गोली लगी. जिससे बदमाश घायल होकर गिर गया जबकि दूसरा साथी मौके से भाग
निकला। घायल बदमाश का नाम मो0 आरिफ उर्फ गुलसन बाबूपुरवा निवासी बताया
गया है
जिसके ऊपर शहर के विभिन्न थानों में लगभग 1 दर्जन वाहन चोरी,
गैगस्टर, एनडीपीएस एक्ट आदि के मुकदमें पंजीकृत है। पुलिस ने मौके से 1 मोटर साइकिल डिस्कवर, 1 तमंचा 315 वोर व कारतूस बरामद हुआ। घायल बदमाश को
पुलिस अभिरक्षा में केपीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनवरगंज थाना
प्रभारी ने बताया की मुठभेड़ ,में एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है
उसके ऊपर एक दर्ज मुक़दमे पजीकृत है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।