चीफ रिपोटर UP -चन्द्र मोहन तिवारी
अहमदाबाद में आयोजित भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के दो दिवसीय
राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए उत्तर प्रदेश से महिला मोर्चा की सभी बहनें
अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुकी है। 21 दिसम्बर को रक्षामंत्री निर्मला
सीतारमन अधिवेशन का उद्घाटन करेगी तथा इस अधिवेशन में 22 दिसम्बर को
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। महिला
मोर्चा की सभी बहनों को उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ ही राष्ट्रीय
अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष विजया रहाटकर व कैबिनेट
मंत्रीगण भी इस अधिवेशन में शामिल होंगे।
यह जानकारी देते हुए
प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तर पर अधिवेशन की सारी
तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।उन्होंने बताया कि इस अधिवेशन में देश भर की
राष्ट्रीय स्तर से जिला स्तर तक कि पदाधिकारी बहनें भाग लेगीं जिसमे अकेले
उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की बहनें भाग ले रही
हैं। दर्शना सिंह ने बताया कि इस राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने वाली
बहनों की संख्या लगभग 1200 होगी जिसमें संगठन की प्रदेश पदाधिकारी बहनों के
अलावा सभी महिला मंत्रीगण, सांसद, विधायक, मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर
पंचायत अध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहेँगी।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।