रिपोर्ट मोबीन मन्सुरी
कन्नौज में विद्यालय तन्त्र की लापरवाही उस समय उजागर हुई, जब मोहल्ले के निवासियों ने देर शाम तक विद्यालय के गेट सहित कमरों को खुला देखा।
मोहल्लेवासियों ने तत्काल वार्ड के सभासद को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे सभासद द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस
ने जांच पड़ताल के बाद विद्यालय के कमरों में ताला डलवाया।
मंगलवार की देर शाम शहर के मोहल्ला काजीटोला स्थित प्राथमिक विद्यालय
के गेट सहित सभी कक्षों को खुला देख मोहल्लेवासियों में हडकम्प मच गया।
मोहल्लेवासियों ने विद्यालय चोरी की आंषका जाहिर करते हुए सभासद को सूचना
दी। मौके पर पहुंचे सभासद रामपाल ने तत्काल फोन द्वारा स्थानीय पुलिस को
मामले से अवगत कराया।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की, इसके बाद
विद्यालय स्टाफ की लापरवाही उजागर हुई। लोगों की माने तो विद्यालय तन्त्र
बेहद लापरवाह है, जिसके चलते कक्षों सहित गेट का ताला भी लगाना भूल गए।
हांलाकि विद्यालय के खुले कमरों को तत्काल बन्द करा दिया गया है। वहीं इस
संवाददाता ने बेसिक षिक्षाधिकारी से फोन द्वारा संपर्क कर मामले के संबध
में जानना चाहा तो बीएसए का फोन स्वीच आफ की घोषणा करता रहा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।