ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
जवाहर नवोदय विद्यालय सरसौल कानपुर में विगत वर्षों की भांति सातवीं
एलुमनी मीट का आयोजन बड़ी धूमधाम से आयोजित किया जाएगा जिसको लेकर आज जेएनवी
कानपुर एलुमनी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कानपुर प्रेस क्लब में एक
प्रेस वार्ता की गई।
यह एक परिवार की तरह करता है अन्य छात्रों को सपोर्ट
जनरल
सेक्रेटरी नीतू सिंह ने बताया कि यह भूतपूर्व मिलन समारोह का कार्यक्रम 9
दिसम्बर को जेएनवी सरसौल विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया जायेगा इसमें
पुराने छात्रों का नए छात्रो का मिलन होता है। जिसमें पुराने छात्र नए
छात्रो की हर समस्याओं को मीट आउट करते है और अपने अनुभव साझा करते हैं साथ
ही उन्हें एक नई दिशा की ओर बढाने का प्रयास करते हैं। यहां से पढ़े हुए
छात्र देश विदेश के कोने कोने में स्थापित है
जिन्हें इस एलुमनी मीट में
आमंत्रित किया गया है वे सभी यहां आएंगे। हमारी एसोसिएशन छात्रो को सपोर्ट
भी करते है जो छात्र पास आउट होते है और वह कोई भी क्षेत्र में जाना चाहते
है उन्हें उनके पसंदीदा क्षेत्र के लिए गाइडेंस देते हैं। भूत पूर्व छात्र
अजय गुप्ता ने बताया कि विगत कई वर्षों से यहां भूतपूर्व छात्र सम्मेलन कर
रहे है यहां से निकले हुए कई छात्र विदेशों में हमारे देश का नाम रोशन कर
रहे है वह भी यहां आएंगे और यहां पढ़ रहे छात्रों को मोटिवेट भी करेंगे
लगभग 300 से ज्यादा छात्र इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां भूतपूर्व
छात्र नए छात्रो के लिए प्रेरणास्रोत बनने का कार्य करेंगे हम पढ़ने वाले
छात्रो को मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया कराते है।
जिस क्षेत्र में छात्रो को
रुचि है उन्हें गाइडेंस दिया जाता है। नवोदय विद्यालय भारत सरकार द्वारा
1985 से संचालित किया जा रहा है उस समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री का सपना
था कि इन विद्यालयों से जो छात्र पढ़ाई करके निकलेंगे उनको सरकार द्वारा
संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यालयों में समायोजित किया जाएगा। उनका
सपना यहां से निकले छात्रो ने पूरा भी किया। इस एलुमनी मीट का उद्देश्य
इतना ही है कि इस विद्यालय में छात्र एवं छात्राएं बचपन से आते है इस
एलुमनी मीट के जरिये यहां वे अपना बचपन एक दूसरे से शेयर कर दोबारा याद कर
सकते हैं और पुराने और नए दोस्तो से मिलने का मौका मिल पाता है। और यह एक
परिवार की तरह भाई बहन की तरह रहते हैं साथ ही सरकार द्वारा जो मूलभूत
सुविधाएं नही दी जा पाती है उन्हें यह भूतपूर्व छात्र अपने सहयोग से पूर्ण
करते हैं।
इस वार्ता में गौरव पाल, लव गुप्ता,समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।