ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त व स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर
जिलाप्रशासन एक्शन में दिखाई दे रही है बीते दिन भी शहर के मुख्य चौराहों
को चिन्हित करते हुए जाम की स्थिति से निपटने के लिए सड़कों पर लगे अतिक्रमण
को हटाने के निर्देश दिए थे जिसको लेकर गुरुवार को भी इसका फॉलोअप को लेकर
दोबारा निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ सड़कें खाली दिखाई दी. तो कही
अतिक्रमण पाया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से
जल्द अतिक्रमण को हटा लें अन्यथा कार्यवाई की जाएगी।
गुरुवार को जिला प्रशासन ने बड़े चौराहा और परेड चौराहे व नवीन मार्किट पर फैले अतिक्रमण का दोबारा निरिक्षण किया। जहां परेड के बाहर अवैध रूप से दुकान सजाए दुकानदार भारी पुलिस बल को देख भागने लगे वही काफी जगह प्रशासन का असर दिखाई भी दिया। डीएम विजय विश्वास पंत के साथ नगर आयुक्त सन्तोष शर्मा और एसपी ट्रेफिक सुशील कुमार ने यातायात व्यवस्था को दुरस्त रखने के लिए दोबारा हकीकत जानने के लिए निरीक्षण किया जिस पर नगर आयुक्त सन्तोष शर्मा ने बताया कि शहर को स्मार्ट सिटी और सौंदर्यीकरण साथ ही यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है शहर में बढ़ते हुए जाम से निपटने के लिए शहर के मुख्य चौराहों को चिन्हित किया है उर्सला से परेड तक नो वेंडिंग जोन बनाया जाएगा, बड़ा चौराहा से शिवाला मार्ग जाने पर लगेगा एकल मार्ग का बोर्ड और बड़े चौराहै के चारो तरफ मार्गो पर नो वेंडिंग जोन का बोर्ड लगाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बड़ा चौराहा से लेकर परेड के बीच इसे आदर्श चौराहा बनाएंगे
अतिक्रमणकारियो
को पहली बार चेतावनी दी गयी है कि किसी भी तरह का अतिक्रमण न लगाया जाए
यदि उसके बाद भी लगाया जाता है तो सामान अतिक्रमण करने वालो का सामन जब्त
कर कार्यवाई जाएगी। डीएम विजय विश्वास पंत ने बताया कि जिस तरहबुधवार को
निरीक्षण किया गया था उससे आज तस्वीर अलग दिखाई दी है जिसको लेकर वह
संतुष्ट है। आगे भी शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने कें लिये इसी
तरह का फॉलो अप प्रशासन करता रहेगा । हमारा मकसद है कि शहर की यातायात
व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे। जल्द ही शहरवासी ये महसूस कर सकेंगे कि सड़के
चलने के लिए है दुकानें लगाने के लिए नहीं।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।