जिला संवाददाता बस्ती
विभिन्न
थाना क्षेत्र के दो दुर्घटनाओं में तीन की मौत दो गंभीर रुप से घायल।
शुक्रवार को गौर थाना क्षेत्र के नरथरी छितहा मार्ग पर ठड़ियवना गांव के
निकट सटरिंग का सामान ले जा रहे ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से चालक समेत
मजदूर की मौत हो गई,गौर थाना क्षेत्र के ट्रैक्टर चालक धर्मेंद्र पुत्र
रामसुख निवासी नरथरी व मजदूर विजय कुमार पुत्र विद्याराम निवासी चकचई सामान
लादकर कूकनगर जा रहा था।दूसरा हादसा सोनहा थाना क्षेत्र के बस्ती
डुमरियागंज मार्ग पर नरखोरिया के निकट स्कार्पियो के ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट जाने से बलराम पुर जनपद के उतरौला रामपुर निवासी
नयूबखा 46 की मौत हो गई जिसमें उसकी पत्नी व चालक घायल हैं।जिसका इलाज जिला
अस्पताल में चल रहा है।शव को कब्जे में लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही
है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।