रिपोर्ट - तुफैल अहमद ताहा
हमीरपुर पुलिस की नाकामी पर अधिवक्ताओ ने किया प्रदर्शन
एक महीने पहले अधिवक्ता की पुत्री के अपहरण व फिरौती मांगने के मामले में
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोशित अधिवक्ताओं ने सड़क को जाम कर
किया जोरदार प्रदर्शन दो घंटे तक किया रोड रहा जाम मौके पर पहुचे सी० ओ० ने
काफी समझाया लेकिन अधिवक्ताओ ने एक न सुनी।
प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाज़ी
की अधिवकता सी ० ओ ० अभिषेक यादव के स्थानांतरण की मांग पर डटे रहे। सीओ
सुभसूचित ने 24 घंटे का समय मांगते हुए अपहृत हुई किशोरी का पता लगाने की
बात कही तब अधिवक्ताओ ने प्रदर्शन खत्म किया अब देखना ये होगा कि पुलिस
अपहृत हुई किशोरी का पता लगा पाती है कि नही या फिर पुलिस के हाथ एकबार फिर
नाकामी लगेगी।
यूपी के हमीरपुर जिले के राठ में नगर के पठानपुरा मुहल्ला
निवासी अधिवक्ता की पुत्री का उस समय अपहरण हो गया था जब वह कोचिंग पढ़ कर
लौट रही थी। पिता ने तीस नवंबर को वशिष्ठ सोनी पुत्र गनेश के खिलाफ मुकदमा
पंजीक्रत कराया था। बताया कि आरोपी के पिता गनेश सोनी ने
फिरौती में दो लाख रूपये की मांग की। रविवार को कोतवाली पहुंचे अधिवक्ताओं
ने फिरौती मांगने का मुकदमा पंजीक्रत कराया।
मामले को एक पखवारा बीतने के
बावजूद अभी तक पुलिस न तो छात्रा को बरामद कर पाई और न ही आरोपी पिता पुत्र
की गिरफ्तारी हुई। जिससे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने चक्का जाम कर दिया वकीलों
द्वारा जाम लगाने पर यातायात व्यकवस्था पूरी तरह टप हो गयी,मौके पर पहुंचे
सीओ सरीला अधिवक्ताओं को समझाने में जुटे हुए और जल्द से जल्द युवती को
खोजने का आसवासन दिया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।