ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
चकेरी थाना क्षेत्र के चंदारी स्टेशन के रेलवे ट्रक पर एक युवक की ट्रेन
से गिर कर मौत हो गई जबकि उसके पिता इस हादसे को ह्त्या बता रहे है। घटना
पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम दिया है। और मामले की जांच में जुट
गई है।
मनीष
कुमार पासवान 30 वर्ष नगर निगम में सविंदा कर्मी के पद पर तैनात था लेकिन
नगर निगम ने 6 वर्ष पहले मनीष और उनके साथ काम करने वाले लगभग 15 और लोगो
को एक साथ बैठा दिया था जिससे मनीष और उसके साथ परेशन होकर है कोर्ट में
अर्जी दी थी जिसके मुक़दमे की पैरवी के लिए मनीष और उसके साथ में गए सभी
पंद्रह लोग बुधवार को इलाहबाद गए हुए थे और गुरुवार को वापस आ रहे थे इस
दौरान उसकी ट्रेन से गिरने से मौत जो गई।
गौतम
पासवान मृतक के पिता ने बताया की हमारा बेटा मुक़दमे की पैरवी के लिए
इलाहाबाद गया हुआ था और उसके साथ में उनके साथी भी गए हुए थे लेकिन उन
साथियो में शिव रतन और मनोज से उसका अक्सर झगड़ा हुआ करता चलते शिवरतन और
मनोज ने उसे ट्रेन से फेक दिया जिससे मनीष की मौत हुई है.इस मामले में
पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।