ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
जब आग लग जाती है तो बचाव और आग को बुझाने के लिए क्या करना चाहिए जिसको
लेकर आज उत्तर प्रदेश अग्नि शमन सेवा कानपुर के द्वारा उर्सला अस्पताल में
एक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया जहां मॉकड्रिल के जरिये अस्पताल स्टाफ को
दिखाया गया कि आग लगने पर कैसे उस पर काबू पाया जा सकता है।
उर्सला
अस्पताल में फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने अस्पताल के स्टाफ के साथ मिलकर
एक मॉकड्रिल का आयोजन किया जिसमें मॉकड्रिल के जरिये उन्हें जागरूक करते
हुए बताया गया कि आग किन किन परिस्थितियों में लगती है और इसे बुझाने के
लिए और बचाव के लिए क्या किया जा सकता है।
ठोस द्रव सम्बंधित गैस की आग,
इलेक्ट्रिक आग,मेटालिक फायर, बम विस्फोट की आग या आकाशीय बिजली से आग लग
जाती है तो फायर एक्सटिंगशर सिलिंडर का प्रयोग कैसे करना है और इसे कैसे
प्रयोग करते है जिसे एक मॉकड्रिल करते हुए अस्पताल स्टाफ को जागरूक किया
गया। इस दौरान अचानक आग लगने से एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया और
चीख पुकार मच गई और उसे स्ट्रेचर पर ले जाकर प्राथमिक उपचार के लिए भेज
दिया है जिसके बाद आम लोग आग बुझाने वाले सिलिंडर से आग बुझाते हुए दिखाई
दिए।
फायर
ब्रिगेड के अधिकारी सुरेंद्र चौबे ने बताया कि उर्सला अस्पताल में एक
मॉकड्रिल का आयोजन किया गया था जिसमें आग लग जाने पर उस पर कैसे काबू किया
जा सकता है जिसको इस मॉकड्रिल के माध्यम से दर्शाया गया और अस्पताल स्टाफ
के लोगो को जागरूक किया गया। जब कहीं भी किसी भी परिस्थिति में आग लग जाती
है और उनके पास आग बुझाने वाला अग्निशमन यंत्र नही है ऐसे में आप
बालू,पानी,चुने, मिट्टी का प्रयोग कर आग को बुझाया जा सकता है साथ ही घरों
में भी जहाँ भी गैस चूल्हा है ,बिजली,बैटरी ,वाहन जैसी चीज़े है वहां भी
अग्निशमन यंत्र होने चाहिए और जिससे कभी भी ऐसी नौबत आने पर आप अपनी जान के
साथ पड़ोसियों की भी जान बचा सकते हैं।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।