रिपोर्ट - विशाल सिंह
उन्नाव भारत सरकार के मिनिस्ट्री आफ आईटी एवं
इलेक्ट्रॉनिक मंत्रालय द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों ने आज
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत किसानों एवं नागरिको को जागरूक करने
के लिए जागरूकता बाइक रैली निकालकर इस योजना में और गति देने का काम किया
है।
जागरूकता रैली का शुभारंभ कार्यालय ज़िला उप कृषी निदेसक जनपद उन्नाव से डिप्टी डारेक्टर श्री नंद किशोर जी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होने बताया कि जनपद के सरकारी केंद्रों के अलावा जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटर पर प्रधानमंत्री फसल बीमा की सुविधा उपलब्ध है।कार्यालय ज़िला उप कृषी निदेसक जनपद उन्नाव से आरंभ होकर यह बाइक रैली विकास खंड की दर्जनों ग्रामपंचायतों से होते समाप्त हुई एवं जनपद के आसपास के इलाकों में इस योजना के तहत होने वाले लाभ के बारे में आम जनमानस को जागरूक किया।
जिला
प्रबंधक शुभम सिंह, अंकित शुक्ला एवं बजाज एलियांज के प्रबंधक हिमांक
द्विवेदी ने बताया कि वर्तमान में सरकार द्वारा जारी इस योजना से लोगों को
लाभान्वित किया जाना आरंभ हो चुका है जिसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। इसमे
जन सेवा केंद्र के संचालक व वेद प्रकाश, मैयनक वी अल ई उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।