फर्रुखाबाद- अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने आये ,युवक ने अस्थियों की जगह गंगा में स्वयं लगा दी छलांग - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 23 December 2018

फर्रुखाबाद- अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने आये ,युवक ने अस्थियों की जगह गंगा में स्वयं लगा दी छलांग

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा


पूर्णिमा के पावन पर्व पर पांचाल घाट गंगा घाट पर कई जिलों के लोग स्नान के साथ अपने परिजनों की अस्थियों का विसर्जन करने आते है जिस कारण गंगा घाट पर बहुत अधिक भीड़ होती है।उसके के चलते मैनपुरी से अपने की अस्थियों को गंगा में विसर्जित करने आये युवक ने अस्थियों की जगह गंगा में स्वयं छलांग लगा दी।



मामला यह था कि मैनपुरी जिले की सदर कोतवाली के गांव नगला बक्स सिकंदरपुर के रहने वाले अशोक बहेलिया अपने छोटे भाई जसबन्त की अस्थियां लेकर छोटे भाई की पत्नी लक्ष्मी व भतीजे के साथ गांव से ही शराब पीकर लालगेट बस स्टॉप पहुंचा।लक्ष्मी ने बताया कि गांव से ही नशे में थे।उसके बाद बस स्टॉप पर और नशा किया उसके बाद गंगा घाट पहुंचे।यहां घाट पर गांव के दूसरी जाति के लोग मिल गए।





उन्ही के सामने गंगा में छलांग लगा रहे थे लेकिन उन लोगो ने पकड़ लिया तो उनके साथ गाली गलौज करने लगे तो उन लोगो ने छोड़ दिया फिर हमारे जेठ ने पुल के पश्चिम की तरफ गंगा में छलांग लगाने लगे मैने पकड़ा तो अपनी जैकेट छोड़ गंगा में छलांग लगा दी।उनको गांव वालों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन गहराई अधिक होने से वह नही बचा सके वह डूब गए।जिसकी जानकारी सुबह पुलिस को दी गई पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कई घण्टे अशोक के शव की तलाश की लेकिन देर शाम तक उसका शव बरामद नही हो सका था।

मृतक के चारो भाई शराब पीने के चलते मौत के मूहँ में समा गए लक्ष्मी के अनुसार वर्तमान में उसके घर मे चार विधवाएं हो गई है।मृतक की पत्नी मिथलेश व बच्चे धर्मवीर,खुश्बू, पिंकी सभी का बुरा हाल है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।