कानपुर- ट्रेन में पति ने की पत्नी की हत्या - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 22 December 2018

कानपुर- ट्रेन में पति ने की पत्नी की हत्या

ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
 मुम्बई से गोरखपुर जा रही लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में घरेलू  विवाद में मारपीट के बाद पति ने पत्नी का गला घोटकर ह्त्या कर दी।  घटना की जानकारी ट्रेन में मौजूद यात्रियों द्वारा कंट्रोल रूम में दी गयी।  सूचना पर पहुंची जी आर पी पुलिस ने  कानपुर सेन्ट्रल पर आरोपी पति कोगिरफ्तार कर लिया। वही महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही मृतक महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दे  दी है ।
 
 
 सिद्दार्थ नगर में रहने वाली गुड़िया की शादी वीरेंद्र से 2017 में हुई थी वीरेंद्र मुम्बई से सब्जी का काम करता था। उसका पत्नी से आये दिन झगड़ा हुआ करता था वही वीरेंद्र अपनी पत्नी के साथ मुंबई से लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस से गोंडा जा रहे  थे. तभी इन दोनों का विवाद हो गया जिस पर पति वीरेंद्र ने गला दबाकर पत्नी गुड़िया की ह्त्या कर दी थी। 
 
 
 
 
 मौके पर पहुंचे मृतका के भाई प्रमोद गुप्ता ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को पहले घर पर मारा और बाद में ट्रेन में भी मारपीट की वीरेंद्र पहले भी बहन के साथ मारपीट करता था जिसकी बहन ने कई बारे शिकायत भी की थी जिसके चलते आज उसने बहन का  गला दबाकर उसकी ह्त्या कर दी है। बहन के  गले में चोट के निशान भी थे। 
 
 
 जी आर पी इंस्पेकटर राम मोहन राय ने बताया की ट्रेन में कंट्रोल रूम द्वारा युवती के अचेत होने की सूचना मिली थी जिस पर उसको सेंट्रल स्टेशन पर उतारा गया और उसे डॉक्टर को दिखाया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थीमृतक महिला के  परिजनों ने पति पर  ह्त्या किये जाने की बात कही है।आरोपी पति ने पूछताछ में बताया की पत्नी और पिता के बीच अवैध सम्बन्ध थे जो बर्दशत नही था फिलहाल मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे गिरफतार कर लिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति का पता चल सकेगा

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।