ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
प्रदेश में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का गठन होने के बाद शहर स्तर
पर पार्टी को मजबूत करने के लिए नगर अध्यक्ष महताब आलम और लोहिया वाहिनी
अध्यक्ष सुनील यादव द्वारा शहर में युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी के साथ
जोड़ते हुए और संगठन को मजबूत करने के लिये उन युवाओं को प्रमाण पत्र देकर
उनके पदों का प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया । पार्टी का कार्यकर्ता समाज
हित के लिए जनता के बीच जाकर उनकी हर समस्याओं को सुनेंगे और उनका निस्तारण
भी कराएगा
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नगर अध्यक्ष महताब आलम ने बताया कि लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष सुनील यादव ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को जोड़ते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए युवा कार्यकर्ताओ का आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से यह समारोह का आयोजन किया है जहां उन सभी युवा कार्यकर्ताओ को पद व प्रमाण पत्र देते हुए सममानित किया गया।
पार्टी के कार्यकर्ता हर बूथ, वार्ड और हर क्षेत्र और जनता के बीच जाकर कमेटी बनाकर उनकी समस्याए सुनते हुए उनका निवारण करेंगे। 2019 के चुनाव को देखते हुए पार्टी पूरी तरह से एकजुट होकर जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनेगी। महताब सुनील यादव ने कहा कि 2019 का चुनाव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी उत्तरप्रदेश की ऐसी पार्टी है जो अकेले ही भाजपा की हर गलत नीतियों और गतिविधियों को उखाड़ फेंक रही है। केंद्र में भी बिना इसके सरकार कोई नही बना पायेगा हमारी पार्टी 80 सीटो पर अपना प्रत्याशी उतारेगी।
इस
अवसर पर मनीष चौधरी, अजय गुप्ता, नफीस देवगन ,अजय राजपूत,अबरार अहमद,देव
शुक्ला, मो अमान और प्रांजल शुक्ला को पद देकर सम्मानित किया।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।