रिपोर्ट-राकेश कुमार वर्मा
भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्रामीण स्वच्छता अभियान के अंतर्गत चारू
ग्राम सभा के जांच में आए केंद्रीय टीम द्वारा पाया गया कि कई जगहों पर
शौचालय का कार्य निर्माणाधीन तथा कई शौचालय का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है जो
अभी अधूरा पड़ा हुआ है कुछ शौचालय का पैसा प्रधान द्वारा दे दिया गया है
कुछ का नहीं दिया गया है तथा कुछ शौचालय का तो पैसा देने के बाद यह कह कर वापस मांगा जा रहा है कि आपका शौचालय नहीं आया है और किसी को दोबारा भी शौचालय दे दिया गया है प्राथमिक विद्यालय चारु प्रथम में देखा गया कि वहां पर भी शौचालय की ठीक व्यवस्था ना होने के कारण बच्चे शौंच के लिए बाहर खेतों में जा रहे हैं । शौचालय निर्माणाधीन है बेबी शौचालय में अभी पिक नहीं बैठाया गया है यह सारी जानकारी बच्चों से पूछताछ के दौरान मिली यही हाल प्राथमिक विद्यालय चारु दृतीय का भी है उसकी भी हालत बद से बदतर पाई गई फिर भी अध्यापक जांचकर्ता तथा प्रधान का कहना हैबच्चे शौचालय में शौच करने जाते हैं गोंडा जिले के छपिया ब्लाक के ग्राम सभा चारू में जांच के दौरान अधिकारी ने पाया कि यहां पर बहुत सारी कमियां हैं जैसे कि शौचालय निर्माण, नाली की साफ-सफाई, तालाब का सूखा होना सरकार की सारी व्यवस्थाओं के बावजूद भी ऐसा हो रहा है तो सरकारी निधि का पैसा कहाॅ जा रहा है सोचने वाली बात है। जांच के दौरान विकास खंड अधिकारी (कनिक राम वर्मा ) सचिव (राधेरमण प्रजापति ) ग्राम प्रधान जरीना के पति सफीक उर्फ पन्नीलाल उनके साथ ग्रामीण -रामकुमार वर्मा, विजय प्रताप वर्मा तथा अन्य कई लोग उपस्थित रहे जिन्होंने जांच-पड़ताल के दौरान काफी सहयोग किया इस निरीक्षण के दौरान काफी कमियां पायी गयी
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।