by - तहकीकात न्यूज़ डेस्क
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज अयोध्या के साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के
नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष आभास कृष्ण यादव काह्ना ने मुलाकात
किया।
स्मरणीय है कि अयोध्या की जीत इसलिये महत्वपूर्ण है
कि मुख्यमंत्री यहां लगातार दौरे करते रहे हैं। इसके अतिरिक्त उत्तर
प्रदेश की भाजपा सरकार ने अयोध्या में कई घोषणाएं भी की है। लेकिन भाजपा के
झूठे वादों और छात्र-नौजवान विरोधी नीतियों के कारण साकेत महाविद्यालय में
छात्र-छात्राओं ने समाजवादी छात्रसभा के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कर
रिकार्ड मतों से विजय दर्ज की इसके अतिरिक्त मिर्जापुर
जनपद के जी.डी. विनानी कालेज, मिर्जापुर के नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष
शिवपाल यादव, उपाध्यक्ष सोनू चैहान, महामंत्री आनंद यादव ने
भी मुलाकात किया।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने छात्र नेताओं को जीत की बधाई दी और भविष्य में सफलता की
शुभकामनायें की। उन्होंने छात्र संघों के निर्वाचित पदाधिकारियों तथा उनके
प्रमुख सहयोगियों की सराहना की है। यादव ने कहा कि
समाजवादी विचारधारा के लिये नौजवानों को काम करते रहना चाहिए। युवा पीढ़ी ही
समाज में बदलाव का वाहक होती है। जिससे समस्याओं के समाधान का रास्ता
खुलेगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।