ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
नगर निगम में चल रहे सदन का पहला शीतकालीन सत्र पार्षदों की आपसी तू तू मैं मैं की कई बार भेंट चढ़ता रहा जहां सदन के दौरान कई बार कांग्रेसी पार्षद बौर भाजपा पार्षदों के बीच जमकर मुहचाई हुई इस दौरान मेयर प्रमिला पांडे ने कई बार समझाने का प्रयास भी किया लेकिन जमकर एकदूसरे के खिलाफ सदन के अंदर ही नारेबाजी करने में जुट गये। इस दौरान सदन में शहर की समस्याओं के तमाम मुद्दों को सदन में पार्षदों ने उठाया।
नगर निगम में चल रहे सदन का पहला शीतकालीन सत्र पार्षदों की आपसी तू तू मैं मैं की कई बार भेंट चढ़ता रहा जहां सदन के दौरान कई बार कांग्रेसी पार्षद बौर भाजपा पार्षदों के बीच जमकर मुहचाई हुई इस दौरान मेयर प्रमिला पांडे ने कई बार समझाने का प्रयास भी किया लेकिन जमकर एकदूसरे के खिलाफ सदन के अंदर ही नारेबाजी करने में जुट गये। इस दौरान सदन में शहर की समस्याओं के तमाम मुद्दों को सदन में पार्षदों ने उठाया।
हमे नही चाहिए 5-5 कर्मचारी खाली जगह पर आदमी रखे
आज नगर निगम में सदन शीतकालीन सत्र के दिन शहर के अहम मुद्दों और समस्याओं को लेकर पार्षदों की बात को सुनने के लिए सदन बुलाया गया जहां पार्षदों ने अपने अपने वार्ड की समस्याओ को रखा है। सदन शुरू होते ही सदन के अंदर माइक न चलने पर पार्षदों ने हंगामा किया तो कहीं सदन में कुर्सी टूटी देख पार्षद भड़के। वही सदन में शहर की तमाम समस्याओं को आज पार्षदों ने सदन में रखा। वही सदन में सपा विधायक इरफान सोलंकी भी कुछ देर के लिए पहुंचे जहां उन्होंने एजेंडे को लेकर महापौर को ज्ञापन दिया।
कांग्रेस पार्षद कमल शुक्ला बेबी ने बताया की कई बार सदन में माइक न चलने को लेकर इस मुद्दे को उठाया लेकिन कोई भी सुधार नही हुआ जो 5 लाख रुपये राशि दी गयी थी उसे हम सभी ने दान में दिया था और मांग की है कि जब एक्ससीएन और जेई एसी में बैठ सकता है तो पार्षद क्यो न वैसी ही सुविधा वातानुकूलित और माइक की सुविधा से पूर्ण हो। वहीँ सबसे बड़ा मुद्दा स्थापना निधि चौथा वित्त आयोग का जो धन आता है
उस पर मंत्री, सांसद और विधायक सीधी डकैती डालते है हमारे निधि को छीन ले जाते है वह करोड़ो ले जाते है हमे केवल 5 लाख मिलते हैं। सदन की सबसे बड़ी बात महापौर की तारीफ करते हुए कहा कि जब दो विधायक आये उन्होंने इस आयोग की बात कही उन्होंने सीधे कहा कि यह धन पार्षद की अगुआई में ख़र्च किया जाएगा।
वही वार्डो में 5-5 कर्मचारी देने की बात पर कहा कि 25 प्रतिशत को मिले जबकि 75 प्रतिशत को नही मिले विरोधी दल होने के नाते हमारा मत है कि जैसे सरकारी कर्मी रिटायर होता है वहाँ कर्मचारी रखा जाए हमे नही जरूरत है 5-5 कर्मचारी की जो 110 वार्डो की बीटे जो खाली है 10-10 कर्मचारियों की छुट्टी हो चुकी है उनकी जगह आदमी भरा जाए तभी स्वच्छता अभियान कामयाब हो सकता है अन्यथा ये फ्लॉप है।
मेयर प्रमिला पांडेय ने बताया कि शहर की तमाम समस्याओं को लेकर 110 वार्डो के पार्षद को सदन बुलाया गया जहां सभी पार्षदों ने अपने अपने वार्ड की समस्याओं को रखा। जहां उन्होंने खुद भरोसा जताते हुए कहा कि इस सदन को सुनने के बाद शहर की तमाम समस्याये से निजात मिल जाएगी।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।