जिला संवाददाता बस्ती
दुबैलिया थाना क्षेत्र के रामजानकीमार्ग पर चिलमा बाजार में दुकान के बाहर झाड़ू लगा रहे ब्यवसाई फूलचंद्र गुप्ता 50 साल को मैजिक ने ठोकर मार दी।
दुबैलिया थाना क्षेत्र के रामजानकीमार्ग पर चिलमा बाजार में दुकान के बाहर झाड़ू लगा रहे ब्यवसाई फूलचंद्र गुप्ता 50 साल को मैजिक ने ठोकर मार दी।
अनियंत्रित मैजिक विद्युत पोल से टकराने कर रूक गयी।घायल फूलचंद्र को स्थानीय लोगो की मदद से अस्पताल ले जा रहे थें, रास्ते में घायल की मौत हो गई। सूचना के बावजूद घटना स्थल पर पुलिस के न पहुंचने से आक्रोशित ब्यापारियो व स्थानीय लोगों ने बाजार में मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित भीड़ को समझा-बुझाकर रास्ता खाली कराया, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।