बस्ती -संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की जलकर दर्दनाक मौत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 24 December 2018

बस्ती -संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की जलकर दर्दनाक मौत

रिपोर्ट - राजितराम यादव


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौला गांव निवासी फूला देवी (60) पत्नी स्व. वंश राज चौहान की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय वह घर में अकेली थी। सीओ कलवारी अरविंद कुमार वर्मा व विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने घटना स्थल की जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


फूला के पति वंशराज की तीन वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। तब से वह दुबौला गांव वाले घर पर रहती थी। शादी के बाद एक बच्चे का जन्म हुआ लेकिन सप्ताह भर में ही उसकी मौत हो गई थी। पड़ोसियों के मुताबिक सुबह करीब साढ़े सात बजे फूला गांव वाले घर से यह कहकर निकली कि वह नगर थाना क्षेत्र के नरायनापुर स्थित अपने मायके जा रही है। कुछ देर में वह दुबौला चौराहे पर स्थित अपने मकान पर पहुंची। 




बिना किसी को कुछ बताए अंदर चली गई। कुछ ही देर बाद मकान के पिछले हिस्से से धुंआ निकलता देख लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। गुहार लगी तो लोग पहले आगे का दरवाजा खोलने का प्रयास किये, सफलता नही मिली तो पीछे लगे लकड़ी के दरवाजे को किसी तरह खोला गया। अंदर का नजारा देख लोग दंग रह गए। फूला का शव आग में जल रहा था। पानी डालकर आग बुझाया गया। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज सता नंद पाण्डेय बताया कि शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम किया गया । सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।