कानपुर - न्यू ईयर के पहले कड़ाके की ठंड में फरहान अख्तर लाइव शो में जमकर थिरके कनपुरिया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 24 December 2018

कानपुर - न्यू ईयर के पहले कड़ाके की ठंड में फरहान अख्तर लाइव शो में जमकर थिरके कनपुरिया

ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता 
 
न्यू ईयर का फीवर कानपुर वासियों में चढ़ना शुरू हो गया है मौका था फरहान अख्तर लाइव शो जिसे जेसीआई ब्रह्मावर्त द्वारा सीएसए मैदान पर आयोजित किया गया था।सीएसए ग्राउंड में सर्द रात और इस कड़कड़ाती ठंड में जैसे ही बॉलीवुड रॉकस्टार फरहान अख्तर स्टेज पर उतरे उनके धमाकेदार रॉक अंदाज़ द्वारा गाये हुए संगीतो ने कानपुरवासियो के अंदर गर्मी पैदा कर दी।

 
 
 
जमकर थिरके लोग

न्यू ईयर का फीवर शहरवासियों में सिर चढ़ कर बोल रहा है शाम होते ही कानपुरवासियो को इन्टरनेशनल रॉक बेंड और राकिंग अंदाज़ में उन्हें झूमने का मौका मिलना शुरू हो गया इंटरनेशनल बेंड के साथ बॉलीवुड एक्टर,सिंगर और अपने रॉक अंदाज़ में प्रस्तुतियां देने वाले फरहान अख्तर इस लाइव शो के स्टेज पर पहुंचते ही इस सर्द रात में अपने हर एक राकिंग परफॉर्मेंस देकर स्टेज पर आग लगा दी उनके हर एक संगीतो ने युवाओ में जोश भर दिया हर कोई अपने कदमो को रोक न सका सभी जमकर झूम थिरकते हुए नज़र आये।
 
 
फरहान और गायिका नाइजल की जोड़ी ने गीत यारी तेरी यारी चल माना इस बारी, तुम हो तो गाता है दिल,गल्ला गुरिया, दिल धडकने दो,हवन करेंगे जैसे दर्जनों  गाने गाकर स्टेज पर आग लगा दी। रॉक ऑन और सेनोरिटा की धुनों पर फरहान के साथ लोग जमकर थिरके। बीच बीच मे फरहान ने शायरियां भी सुनाई।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।