जिला संवाददाता - अरविन्द शर्मा
प्रधानमंत्री आवास योजना यह योजना ही नही बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी का एक सपना है कि हर गरीब के पास घर होना लेकिन अब शायद यह लगता है
कि अब यह सपना ही रह जाएगा क्योंकि उन के सपनो को पलीता लगाने में लगे है
अधिकारी संग प्रधान
प्रधानमंत्री आवास चाहिए तो पहले 10हजार देना पड़ेगा, यह हम नही बल्कि अकबरपुर कस्बे के हाईवे किनारे बसे खांचन्दपुर गांव के लोग कह रहे है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना था कि हर गरीब को आवास मिले शौचालय हो लेकिन अब शायद यह सपना उन के लिए सच मे सपना ही रह जाएगा क्योंकि उन के सपनो और इस योजना को प्रधान व उच्चाधिकारियों की मिलीभगत से पलीता लगया जा रहा है
आज ये गरीब लोग जिलाधिकारी ऑफिस के बाहर इस लिए आए है क्योंकि इन्होंने आवास के नाम पर प्रधान को 10,000 रुपया दिए पर आवास नही मिला पर सबसे बड़ी बात तो यह है यहाँ खड़े लोगो का आरोप तो यह भी है कि हमने प्रधान को 10,000 रुपया अपनी बकरी बेच कर दिए पर आवास अभी तक नही मिला और कुछ लोग तो कह रहे है आवास उनको ही दिए जा रहे है जिन्होंने प्रधान को रुपया दिए है बहराल आरोपो की बात करे तो आए दिन प्रधानों या अधिकारियों पर कभी शौचालय के नाम पर तो कभी आवास के नाम पर आरोप लगते है पर अधिकारी मीडिया के सबाल पूछने पर उस समय जांच का हवाला भी देते है पर बाद में जांच में क्या होता है यह नही पता चलता वही अब 2019 का चुनाव भी नज़दीक है और ऐसे में यह लोग प्रधानमंत्री की योजनाओ पर पलीता लगा रहे है तो इस का नुकसान शायद बीजेपी को भी भुगतना पड़ सकता है
ग्राम प्रधान का बेटा अरुण कुमार ने बतया कि
वही
प्रधान के बेटे की माने तो इन सब आरोपो को अपने ऊपर गलत बताया और कहा कि
यह सब पूर्व प्रधान करता है वह बार बार मेरे पर आरोप लगा कर इन लोगो को
अधिकारी के पास ले जाता है अगर मेरे खिलाफ कोई भी सबूत हो और गलत हु तो
मेरे ऊपर कार्यवाही हो क्योंकि पहले भी दो बार मेरी शिकायते हो चुकी है
जांच भी हो चुकी है लेकिन कुछ नही निकला
अतिरिक्त उपजिलाधिकारी राजीव उपाध्याय कहा कि
इस पूरे मामले को लेकर उपजिलाधिकारी वही पुराना रटारटाया जबाब दिया
कि इस पूरे मामले की जांच करवाएंगे जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्यवाही
होगी
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।