कानपुर-शरीर स्वस्थ रखना सबकी पहली प्राथमिकता - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 1 December 2018

कानपुर-शरीर स्वस्थ रखना सबकी पहली प्राथमिकता




ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता 
 
आरोग्य भारती संघ के अखिल भारतीय प्रतिनिधि मंडल के कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक ,संघ के पदाधिकारी भैया जी जोशी , केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने शिरकत की. इस दौरान देश के कई जगहों से आये हुए वरिष्ठ संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता गण बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के ग्राउंड में मौजूद रहे ।
 
 
 कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके बाद राष्ट्र गीत और वन्देमातरम के साथ कार्यक्रम की शूरुआत हुई।वही कार्यक्रम में राज्यपाल को शाल उड़ाकर उनका सम्मान किया गया। जिसके बाद राजयपाल ने आरोग्य सम्बंधित पुस्तक का विमोचन भी किया।राज्यपाल राम नाईक ने मंच से सम्बोधित करते हुए कहा कि आरोग्य द्वारा शरीर को स्वस्थ रखना सभी का प्रथम कर्तव्य है  शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है इसलिए सभी को सही दिनचर्या का ख्याल रखना चाहिए योग, व्यायाम शरीर को करते रहना चाहिए जिससे शरीर स्वस्थ रहे। अंत मे उन्होंने अपनी पुस्तक चरैवेति चरैवेति का जिक्र करते हुए कहा कि चलते रहो चलते रहो जो आदमी चलता रहता है उसका भाग्य भी चलता रहता है और जो बैठ जाता है उसका भाग्य भी बैठ जाता है इसलिए चलते रहो चलते रहो।
 
 
स्वयं सेवक संघ आरोग्य भारती की प्रतिनितधी मंडल की बैठक में  हिस्सा लेने आये उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज राम मंदिर को लेकर आतंकी सरगना हाफ़िज़ सईद द्वारा दिये गए बयान पर कहा कि केंद्र सरकार ऐसे लोगो को जवाब देने में सक्षम है। भगवान पर हो रही राजनीतिक बयानबाजी पर इस विषय को राजनीतिक विषय दिया गया है वाद विवाद में राज्यपाल कंभी नही जाता जो उचित कार्यवाई होती है वह करता है इस पर कुछ कहना उचित नही समझता । भगवान सबके है इसपर टिप्पड़ी करना उचित नही.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।