ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
मेडिकल कालेज में बनाये जा रहे सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अश्विनी चौबे ने निरीक्षण किया जहां प्रोजेक्ट को देखकर कार्य से संतुष्ट दिखाई दिए और 16 महीने में इस हॉस्पिटल के पूरे होने की बात कही।
इस
दौरान मीडिया से बात करते हुए मंत्री अश्विनी चौबे ने राम मंदिर के सवाल
पर कहा कि मन्दिर पकिस्तान में नहीं बल्कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर
बनेगा साथ ही भगवान पर हो रही राजनीति पर कहा भगवान सभी के आराध्य राम की
पूजा तो कम पर हनुमान सबसे ज्यादा पूजे जाते है । साथ ही आतंकी हाफिज सईद
के बयान पर कहा की हम उनके छक्के छुड़ा देंगे सिद्धू के पकिस्तान में
खालिस्तान समर्थक गोपाल चावला के साथ फोटो के मामले पर कहा की देशद्रोह
नहीं देश से प्रेम करो भारत के हो भारत का नाम रोशन करो इस तरह के तत्वों
से जोड़तोड़ नहीं करो।
राहुल
गांधी के सर्जिकल स्ट्राइक पर टिप्पड़ी किये जाने पर कहा की इस सरकार के
पहले कभी भी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई राहुल इंसान बने और देश को महान
बनाने के लिए साथ दे नहीं तो चारो खाने चित्त होंगे 2019 में कोई हिन्द
महासागर में मिलेगा या फिर बंगाल की खाड़ी में ।
उन्होंने
यह भी कहा की एम्स जैसे ही लगभग सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की सुविधा देश
भर के 75 अस्पताल को भारत सरकार ने दिया है जिनमे 25 बनकर तैयार हो चुके
है। खुद उन सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल्स को देख कर आगरा,इलाहाबाद से आ रहा
हूँ ,कानपुर का जो सुपर स्पेशियलिटी के हॉस्पिटल में प्रधानमंत्री
स्वास्थय योजना के तहत 200 करोड़ सेकंड फेज में और 150 करोड़ फर्स्ट पेज में
राशि दी गयी है यह केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से यह सुपर स्पेशियलिटी
हॉस्पिटल का निर्माण होता है जिसका आज खुद निरीक्षण भी किया है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।