ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शहर के जरीब चौकी स्थित एमएसएमई के टूल रूम का निरीक्षण करने पहुंचे। और निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बात की।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज हमेशा
अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहते हैं कानपुर पहुंचने पर बाबरी विध्वंस की वर्षी पर कहा कि 1963 में हजरत साहब का बाल खो
गया था और पूरे देश में एक राजनेतिक भूकम्प आ गया और कुछ दिनों के बाद
कांग्रेस को चैन आया इतने सालों से कोर्ट में मामले बन्द पड़े है जिस
कांग्रेस ने कोर्ट में हलफनामा देकर कहा कि राम काल्पनिक थे आज वो मंदिर की
बात कर रहा है उन्ही की वजह से तो इतने दिन लग गए।
अब जैसे हजरत साहब के
खोए हुए बाल मिल गए थे वैसे ही 100 करोड़ हिन्दूओ का राम मन्दिर जरूर
बनेगा।वही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सिद्धू पर तंज कसते हुए गिरिराज
ने कहा कि राहुल गांधी ने सिंधु को कांग्रेस का नया ब्रांड एम्बेसडर बना
दिया नवजोत सिद्धू की जनसभा मे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे ही लग सकते है
क्योंकि जब वोट मांगने पाकिस्तान जाओगे तो जनसभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के
नारे लगेंगे ही। जहां सिद्धू है वहाँ पाकिस्तान जिंदाबाद है । उनके
समर्थकों ने उन्हें खुश करने के लिए किया क्योंकि कार्यक्रम के डायरेक्टर
खुद राहुल गांधी है

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।