किसानों की समस्याओं के समाधान कराने की माँग , जनता दल यूनाइटेड द्वारा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 23 December 2018

किसानों की समस्याओं के समाधान कराने की माँग , जनता दल यूनाइटेड द्वारा

चीफ रिपोटर UP - चन्द्र मोहन तिवारी 

किसानों की समस्याओं के प्रति सरकार द्वारा की जा रही हीला हवाली को लेकर जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आर0 पी0 चौधरी के आवाहन पर उत्तर प्रदेश के लगभग अधिकांश जिलों में धरना,प्रदर्शन करके प्रदेश सरकार के प्रति विरोध जताया तथा सम्बंधित जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल के नाम पाँच सूत्रीय ग्यापन सौंपकर किसानों की समस्याओं के समाधान कराने की माँग की।इसी क्रम में जनता दल यूनाइटेड लखनऊ के कार्यकर्ताओ ने पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार झा के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी महोदय को ग्यापन सौंपा।


इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव सुभाष पाठक, विजेन्द्र वर्मा, एम0एल0 कनौजिया, संतोष कुमार , राजेन्द्र गुप्ता,सुशील त्रिवेदी, सौरभ यादव,रेखा पाण्डेय, विनीता श्रीवास्तव, सुप्रिया श्रीवास्तव, आदित्य, फुरकान,सुनीता कश्यप, राजेंद्र शर्मा, सलीम, नौशाद अली, उषा सोनकर,सज्जन वर्मा, पवन गुप्ता, सैयद अख्तर, तलहा अजीज,विश्व नाथ सिंह, वनवारी लाल यादव, विनय सिंह, सरोज गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।