रिपोर्ट - रमेश यादव
वर्ष 2018 की विदाई व नववर्ष के आगमन पर बी0पी0महाविद्यालय मसकनवा में नव वर्ष उत्सव कार्यक्रम आयोजित मनाया गया जिसमें बी0पी0 इंटर कालेज पटखौली और महाविद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र और छात्राये ने कहानी और नाटक के माध्यम से नववर्ष का संदेश दिया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के मुख्यातिथि रामचन्द्र यादव व बीपी इंटर कालेज की प्रधानाचार्य महोदया डॉ0 ज्योतिसना यादव , युवा समाजसेवी अखिलेश यादव ने सभी को विद्यार्थियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी तथा नववर्ष में नए संकल्पों के साथ शिक्षा ग्रहण व काम करने के लिए प्रेरित किया।इसमें करीब 50 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियाँ दी। विद्यार्थियों के मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। आदि गीतों की प्रस्तुति ने जहां भाई-चारे व प्रेम भाव का संदेश दिया, वही 'सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्ता हमारा व बसों मेरे नैनो में नंदलाल जैसे गीतों ने मिल जुल कर रहने तथा एकता का संदेश दिया। अनेक प्रतिभागियों के गीतों एवं नृत्य की रगारग प्रस्तुति ने पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया।
कार्यक्रम में पूजा चैरसिया, अंजली, निशा शीला, रोहित सूरज, रवि, अमरदीप आदि विद्यार्थियों ने भाग लिया। ईश्वरदीन यादव, रामभवन, पूजा मेडम, यस0के0 पांडेय, शैलेन्द्र सर वा विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को नव वर्ष की बधाई दी तथा सभी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने का संकल्प लिया।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।