लखनऊ -महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उत्तर प्रदेश
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि सामाजिक एवं आर्थिक संतुलन कायम रखने के लिए वर्तमान आरक्षण प्रक्रिया को बिना बधित किये सामान्य वर्ग के गरीब वर्ग के लिये 10 प्रतिशत आरक्षण देकर जीवट इच्छा शक्ति वाले भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह एक ऐतिहासिक कदम है। जिसे आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट से पास कर समाज के उस वंचित वर्ग के लिये दरवाजे खोल दिये है। मैं उनको धन्यवाद देता हूॅ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े व्यक्तियों को 10 प्रतिशत आरक्षण देना, सबका साथ-सबका विकास के सूत्र वाक्य को चरितार्थ करता हैं। यह हमारी गरीबों के उत्थान के लिये हमारी जिम्मेदारी को निभाता है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के जीवन में निश्चित रूप से क्रांतिकारी बदलाव आयेगा। उन्होंने कहा कि एक समृद्ध राष्ट्र निर्माण की दिशा में यह ऐतिहासिक फैसला है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इसके साथ ही चंदौली जनपद के तहसील मुगलसराय का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर करने के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।