लखनऊ -महेंद्र मिश्रा ब्यूरो उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने
कहा है कि देश बदलाव चाहता है और बदलाव की दिशा उत्तर प्रदेश से ही तय
होनी है। भाजपा ने चुनावी वादों पर जनता को जिस तरह धोखा दिया है उससे जनता
में भारी नाराजगी है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन से
प्रदेश में सशक्त विपक्ष की भूमिका बनी है और जनता भाजपा के विकल्प के
प्रति अब अनिश्चय से उबर चुकी है।
भाजपा की सरकारों ने
अपने कार्यकाल में सिवा लोगों की परेशानियां बढ़ाने के और कुछ नहीं किया है।
किसान को फसल का लागत मूल्य नहीं मिला। भाजपा उसको आय दुगनी करने का झूठा
भरोसा देती रही है। गन्ना किसान का अभी तक बकाया भुगतान नहीं हुआ। आलू
किसान को भी बस दिवास्वप्न दिखाए गए हैं। किसानों का सड़क पर संघर्ष चलता
रहा, उसकी बात सुनने की भाजपा नेतृत्व को कभी फुर्सत नहीं मिली।
नौजवान को रोजगार नहीं मिला। नौकरियां विज्ञापन में निकलती है पर
हकीकत में नियुक्तियां नहीं होती हैं। हर परीक्षा में सेंधमारी आम बात हो
गई है। नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। लगता है कि पूरी एक पीढ़ी के जिंदगी
रोजगार पाए बिना बीत जायेगी। महिलाओं का मान सम्मान सुरक्षित नहीं रह गया
है। बच्चियों तक का जीवन असुरक्षित है। भाजपा की पूरी
राजनीति फरेब और झूठ पर टिकी है। जनता को उसकी असलियत का पता चल गया है।
सन् 2019 में मतदाता एकजुट होकर समाजवादी पार्टी और बसपा के प्रत्याशियों
को भारी बहुमत से बड़ी संख्या में जिताकर लोकसभा भेजेंगे। भाजपा की उलटी
गिनती शुरू हो गई है। लाख कोशिशों के बाद भी अब उनकी काठ की हांडी दुबारा
चढ़ने वाली नहीं।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।