योगी के कैबिनेट में आज होगा फैसला ,गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का .... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 18 January 2019

योगी के कैबिनेट में आज होगा फैसला ,गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का ....





केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव के पहले सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान किया है। राज्य सरकार जल्द से जल्द इसका लाभ प्रदेश के सामान्य वर्ग के गरीबों को दिलाना चाहती है। समाज कल्याण विभाग ने सरकारी नौकरियों व सभी तरह की शिक्षण संस्थाओं (अल्पसंख्यक छोड़कर) में प्रवेश में गरीबों को आरक्षण देने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसकी मंजूरी मिलने के साथ ही नई नौकरियों व नए सत्र में प्रवेश में इसका फायदा मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार ने अभी तक 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की गाइडलाइन जारी नहीं की है। इससे आरक्षण के लाभ के लिए आय सीमा क्या होगी, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। आरक्षण के लाभ के लिए आठ लाख रुपये आय सीमा रखने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर सवाल उठाए जा रहे हैं। तर्क दिया जा रहा है कि इससे वास्तविक गरीबों को आरक्षण का लाभ मिलना मुश्किल हो जाएगा।

राज्य को आरक्षण का लाभ देने के लिए आय सीमा व शर्तें तय करने का अधिकार है। कैबिनेट ही तय करेगी कि प्रदेश में इस लाभ के लिए आय सीमा क्या रखी जाए। कैबिनेट यह भी तय करेगी कि यह आदेश प्रदेश में किस तिथि से लागू हो?

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।