प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री और सुहेलदेव
भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश
सरकार पर एक बार फिर हमला कर के बोला कि प्रदेश सरकार पर कुंभ के नाम पर पानी
की तरह पैसा बहाने का आरोप लगाया है। राजभर ने कहा कि राजभर समाज को सभी
दलों ने ठगने का काम किया है।
तकरीबन डेढ़ घंटे के संबोधन में
उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शिक्षा के अभाव में राजभर समाज के लोग दूसरे
दलों के बहकावे में आ जाते हैं। अब ऐसा नहीं होने पाएगा। हम अपने हक के लिए
आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। समाज बच्चों को शिक्षित करे, जिससे
समाज में उनको स्थान मिले। समाज का विकास हो। उन्होंने कहाकि सरकार कुंभ
मेले के नाम पर पांच सौ करोड़ रुपये को पानी की तरह बहा रही है। अगर इस धन
को गरीबों के उत्थान में लगाया जाता तो गरीबों का विकास होता।
शराबबंदी की वकालत करते हुए उन्होंने कहाकि अगर शराब पर पूरी तरह से
पाबंदी लगा दी जाती तो विवादों में कमी आती। उन्होंने कहा कि आवास, पेंशन
तथा शौचालय के नाम पर पूरे प्रदेश में लूट मची है। एक करोड़ सत्तर लाख बच्चे
आज प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा ले रहे हैं।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।