गणतंत्र दिवस पर जीत का तोहफा,लगातार दूसरा वनडे मैच जीत ,सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त .. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 26 January 2019

गणतंत्र दिवस पर जीत का तोहफा,लगातार दूसरा वनडे मैच जीत ,सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त ..




भारत ने न्यूजीलैंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरा वनडे मैच जीत लिया है. उसने शनिवार (26 जनवरी) को खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड को 90 रन से हराया. भारत ने न्यूजीलैंड को उसकी धरती पर 10 साल में पहली बार लगातार दो वनडे मैचों में हराया है. भारत ने इस जीत के साथ ही पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त ले ली है. अब दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे मैच सोमवार (28 जनवरी) को खेला जाएगा. भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 324 रन बनाए. भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 87, शिखर धवन ने 66, एमएस धोनी ने 48, अंबाती रायडू ने 47 और विराट कोहली ने 43 रन बनाए. केदार जाधव 10 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे. न्यूजीलैंड की टीम 325 रन के लक्ष्य के जवाब में 40.2 ओवर में 234 रन बनाकर आउट हो गए.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।