CM नवीन पटनायक की बहन गीता मेहता ने ठुकराया पद्मश्री अवार्ड- padma shree award - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 26 January 2019

CM नवीन पटनायक की बहन गीता मेहता ने ठुकराया पद्मश्री अवार्ड- padma shree award

 कला, सामाजिक सेवा, साइंस, इंजीनियरिंग, ट्रेड एंड इंडस्ट्री, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और नागरिक सेवा के लिए क्षेत्र में दिए जाने वाले पद्म अवार्ड की घोषण की जा चुकी है। वहीं इस साल इस अवार्ड के लिए 112  लोगों को चुना गया है जिसमें 11 विदेशी नागरिकता वाले लोग भी शामिल हैं। वहीं इस लिस्ट में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बहन गीता मेहता का भी  नाम था लेकिन उन्होंने पद्मश्री पुरस्कार लेने से इंकार कर दिया है और आरोप लगाया है कि सरकार लोक सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अवार्ड दे रही है।
शुक्रवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी. इस बार कुल 112 पद्म पुरस्कार दिए जा रहे हैं. इसमें से 94 लोगों को पद्मश्री, 14 हस्तियों को पद्म भूषण और 4 लोगों को पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा. कला, सामाजिक सेवा, साइंस, इंजीनियरिंग, ट्रेड एंड इंडस्ट्री, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और नागरिक सेवा के लिए क्षेत्र में अहम योगदान देने के लिए ये पुरस्कार दिए जा रहे हैं. गीता मेहता ने पुरस्कार नहीं लेने का ऐलान करते हुए कहा, 'मुझे पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया, यह मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है. हालांकि मुझे यह पुरस्कार लेने से इनकार करते हुए बहुत दुख हो रहा है, क्योंकि यह पुरस्कार उस समय दिए जाने की घोषणा की गई है, जब आम चुनाव बेहद करीब आ गए हैं. इस पुरस्कार की टाइमिंग सही नहीं है. पुरस्कार लेने से इनकार करना मेरे और सरकार दोनों के लिए शर्मिंदगी की बात है. इसका मुझे हमेशा अफसोस रहेगा.' उन्होंने इसका ऐलान अमेरिका के न्यूयॉर्क से इसकी घोषणा की है. आपको बता दें कि नवीन पटनायक की बहन गीता मेहता अब अमेरिका की नागरिक हैं. इस बार सरकार ने कुल 11 विदेशी नागरिकों को यह पुरस्कार देने का ऐलान किया है. आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव बेहद करीब हैं. चुनाव आयोग जल्द ही लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने जा रहा है. राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव की तैयारी भी जोरशोर से शुरू कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ पूरा विपक्ष एकजुट हो चुका है. केंद्र की सत्तारूढ़ बीजेपी भी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए हर दांव आजमाने के मूड में है. हालांकि सर्वे में इस बार त्रिशंकु संसद की बात कही जा रही है.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।