रिपोर्टर- रवि गुप्ता
2019 के लोकसभा चुनाव की
तैयारियों का सिलसिला सड़को पर दिखाई देना शुरू जो गया है जहां हर दल के लोग
जनता के सामने अपनी पार्टी की उपलब्धियों और विकास कार्यो को बताने मे
जुटे हुए है ईसी क्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी बीते
दिनों प्रदेश भर में समाजवादी विकास एवं विजन पद यात्रा अपने अपने वार्डो
में निकालना शुरू कर दिया है जहां वे अखिलेश जी के द्वारा किये गए कार्यकाल
में विकास कार्यो को गिनाएंगे साथ ही वर्तमान सरकार की वादाखिलाफी को जनता
के सामने रखने का काम करेंगे।
सपा के राष्ट्रीय
अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में समाजवादी विकास एवं
विजन पद यात्रा निकाली जा रही है जहां इस सपा और बसपा के हुए गठबंधन को
मजबूत बनाने के उद्देश्य से और उनके कार्यकाल में हुए समाजहित व विकास
कार्यो को लेकर वार्डो में डोर टू डोर जनता के बीच जाकर जनता को अवगत कराने
में जुट गए है साथ ही वर्तमान सरकार की वादाखिलाफी और फ्लॉप हुई नीतियों
को भी जनता के समक्ष रखने में जुट गए हैं आज यह पद यात्रा ईदगाह दादामियाँ
से निकाली गयी जिसे विधायक इरफान सोलंकी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वही इस पद यात्रा का उद्देश्य यही है कि 2019 चुनाव को लेकर हुए गठबंधन को
भी जनता से रूबरू कराएंगे जिससे इस गठबंधन को मजबूती मिल सके और जनता सच को
समझ सके और वर्तमान सरकार के छलावे और धोखे से दूर रहे। इस पद यात्रा में
शकील अहमद, सुहैल अख्तर, रिजवान समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।