रिपोर्टर - राकेश सिंह
विकासखंड छपिया में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार
गारंटी योजना के अंतर्गत श्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की
प्रेरणा से गऊ आश्रय केंद्र तेनुआ रानीपुर मैं शिलान्यास दिनांक 16 जनवरी
2019 को सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया तथा विधायक गौरा प्रभात
कुमार वर्मा के द्वारा किया गया|
सांसद गोंडा ने कहा कि माननीय
मुख्यमंत्री जी द्वारा इस योजना का शुरुआत किया गया जैसे हमारे गांव शहरों
में घूमने वाले गायों को अब गौशाला के अंदर उनकी देखभाल की जाएगी जिससे वह
इधर-उधर फसलों को नुकसान नहीं कर पाएंगे वहीं विधायक गौरा प्रभात वर्मा ने
कहा कि इस योजना से अब गायों को इधर-उधर छुट्टा घूमना नहीं पड़ेगा छोटे
छोटे बछड़ों को अब लोग गो आश्रय केंद्र मैं लाकर छोड़ देंगे जिससे वह
इधर-उधर किसानों की फसलों को नुकसान नहीं कर पाएंगे और उनसे निजात मिल
जाएगा रोड पर भी अगर कोई घूमता हुआ गाय या बछड़ा पाया गया तो उसको भी लोग
गो आश्रय केंद्र में लाकर छोड़ देंगे l इस मौके पर थानाध्यक्ष छपिया
बृजेंद्र पटेल, जिला पंचायत सदस्य अभिमन्यु पटेल, शिव कुमार वर्मा, दिनेश
शुक्ला ,अखिलेश पांडे राकेश वर्मा ,अंबिका साहू तथा तमाम प्रधान एवं
क्षेत्रवासी मौजूद रहेl
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।