फर्रुखाबाद- 21 जनवरी को होने जा रहा माघ मेला रामनगरिया का उदघाटन,जिलाधिकारी मोनिका रानी किया निरीक्षण - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 20 January 2019

फर्रुखाबाद- 21 जनवरी को होने जा रहा माघ मेला रामनगरिया का उदघाटन,जिलाधिकारी मोनिका रानी किया निरीक्षण

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा 

माघ मेला रामनगरिया का उदघाटन 21 जनवरी को होने जा रहा है।जिसके लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मेला रामनगरिया क्षेत्र में पहुंचकर मेला क्षेत्र में चल रहे कामो का जायजा लिया है।जिसमे उन्होंने साधु संतों व अधिकारियों के साथ कैम्प कार्यालय में बैठक की उसमे सभी अधिकारियों को उनके काम की जिम्मेदारी सौंपी गई।



उद्धघाटन में 6 मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई जायेगी उसके साथ हवन पूजन के बाद बनारस की आरती आयोजन वही पर 5001 दीपो से दीपदान किया जायेगा उसके बाद मेलारामनगरिया क्षेत्र में लेजर शो का आयोजन किया जाएगा लेजर के द्वारा मां गंगा का धरती पर कैसे अवतरण हुआ था।उसकी पूरी कहानी गंगा जी के जल के ऊपर दिखाई जायेगी।

 



मेले को सुंदर बनाने के क्या इंतजाम-मिनी कुम्भ मेलारामनगरिया को दिन हो या रात में हर समय मेले में सुंदरता बनी रहे उसके लिए मेले के सभी द्वारा एलईडी से बनाये जा रहे है जो सरकारी कैम्प कार्यालय होंगे उनको फूलों से सजाया जायेगा साथ पुल को भी लाइटिंग के साथ फूलों से सजाया जायेगा।मेले में कल्पवासियों की सुविधा के लिए 10 एलईडी बाल लगाए जा रहे है जिन पर कार्यक्रमो का लाइव प्रसारण किया जायेगा।मेले के लेजर शो में लगभग पांच हजार लोगों के लिए इंतजाम किया गया है।वही सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो एसओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है वही यही लोग तय करेंगे कि पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी कहा लगानी है।डीएम मोनिका रानी ने बताया कि हम लोग मेलारामनगरिया को मिनी कुंभ की भांति सभी कार्यक्रमो का आयोजन करा रहे है।वही किसी भी साधु संत या कल्पवासी को परेशानी नही होने दी जायेगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।