रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
(अमृतपुर)बीते दिन खेत में
दुष्कर्म के बाद हत्या किये जाने की घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी
थी| घटना के बाद से एसपी ने क्षेत्र में डेरा जमा लिया था| 24 घंटे के भीतर
घटना करने के आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया| जबकि एक
फरार आरोपी पर ईनाम भी रखा गया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर निवासी इंद्रेश यादव की 11 वर्षीय पुत्री गोल्डी की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गयी थी| गोल्डी अपने पिता इंद्रेश के पास घर से तकरीबन एक किलोमीटर दूर खेतों में गयी थी| जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार कर गला दबाकर हत्या कर दी थी| घटना के बाद से एसपी संतोष मिश्रा ने खुलासे के लिए तीन टीमें लगायी और खुद क्षेत्र में सक्रिय रहे| शनिवार को शाम तीन बजे एसपी ने घटना का खुलासा किया| जिसमे उन्होंने कानपुर किदबई नगर निवासी राधेश्याम उर्फ़ राधे यादव पुत्र राधेश्याम उसके दोस्त जितेन्द्र पुत्र सत्यपाल निवासी लीलापुर को गिरफ्तार कर लिया|
एसपी ने बताया की बीते कुछ
महीने पहले लीलापुर निवासी रिंकू पुत्र पप्पू व जितेन्द्र जिला जेल फतेहगढ़
में बंद थे| उसी दौरान जेल में कैदियों का उपद्रव हुआ और पथराव भी हुआ था|
जिसमे कई बंदियों को अन्य जेलों में भेज दिया गया था| उसी के चलते रिंकू
को भी जिला जेल फतेहगढ़ से उन्नाव जेल में शिफ्ट किया गया था| जंहा रिंकू की
मुलाकात आरोपी राधेश्याम से हुई जो पहले से ही उन्नाव जेल में 302 व 376
के आरोप में बंद था| बीते कुछ महीने पूर्व ही राधेश्याम की जमानत हुई थी|
रिंकू के द्वारा राधेश्याम ग्राम लीलापुर पंहुचा काम की तलाश में था| घटना
वाले दिन राधेश्याम जितेन्द्र के खेत में पानी लगा | उसी दौरान छात्रा
गोल्डी को देखकर आरोपी राधे आदि ने मासूम छात्रा के साथ पहले बलात्कार किया
उसके बाद उसकी हत्या कर शव दफना दिया|
एसपी
संतोष मिश्रा ने बताया की एक आरोपी की अभी तलाश की जा रही है| गिरफ्तार
किये गये आरोपियों पास्को एक्ट की कार्यवाही की जायेगी| इसके साथ ही प्रयास
होगा की इन्हे फांसी की सजा मिले|
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।