18 जनवरी को कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के बढ़ैयाबीर इलाके में हुई थी
सुल्तानपुर बढ़ैयावीर में पत्रकार के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले 04
अभियुक्त 02 चोरी की मोटर साइकिल एवं अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार पत्रकार
दिनेश पाण्डेय पुत्र मनोरम पाण्डेय बढैयावीर, थाना को0नगर, सुल्तानपुर के
ऊपर अज्ञात बदमाशों द्वारा जान से मारने की नियत से गोली मारी गयी थी जिस
पर थाना को0नगर में मु0अ0सं0 59/19 धारा 307 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था।
उक्त घटना का अनावरण करते हुये अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में
पुलिस अधीक्षक, सुल्तानपुर द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिये गये थे। जिसके
सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक, नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा अभियुक्तो
की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में को0नगर पुलिस को दिशा निर्देश देते हुये
चेकिंग ,गश्त अभियान चलाया जा रहा था। दिनांक 30/31.01.2019 की रात्री में
थाना को0 नगर पुलिस एवं स्वाट टीम द्वारा कटावा मोड़ के पास चेकिंग
संदिग्ध ,तलाश वांछित एवं अपराध व अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा
था कि करौंदीया की तरफ से एक मोटर साइकिल तेज गति से आता देख संदेह होने
पर मोटर साईकिल सवार व्यक्तियों को टार्च की रोशनी दिखाते हुये रोकने का
प्रयास किया गया जिस पर मोटर साइकिल सवार दो व्यक्तियों द्वारा पुलिस बल पर
जान से मारने की नियत से पुलिस टीम के ऊपर फायर करते हुये मोटर साइकिल
मोड़कर भागने का प्रयास किया गया कि हड़बड़ाहट में मोटर साइकिल सहित गिर पड़े
जिस पर पुलिस टीम द्वारा अपने आपको बचाते हुये हिकमत अमली से सिखलाये गये
तरीके से एक बारगी दबिश देकर 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार
किये गये अभियुक्त से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम क्रमशाःनाम पता अभियुक्त मोहित मिश्रा पुत्र जगन्नाथ मिश्रा नि0 उमरी, थाना गोसाईगंज, सुल्तानपुर।कमल मिश्रा पुत्र विजय कुमार मिश्रा नि0 सूबेदार का पुरवा, थाना बीकापुर, अयोध्या।
पूछ ताछ करने पर अभियुक्तो द्वारा बताया गया की उनके द्वारा जितेन्द्र
प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पुत्र सत्यनारायण सिंह नि0 रामनगर कोट, थाना
को0नगर सुल्तानपुर के कहने पर एक व्यक्ति की हत्या की योजना बनाकर हत्या
करने जा रहे है। इसी उद्देश्य से उनके 02 अन्य साथी पी0एम0 हाउस मोड़ के पास
उनका इन्तजार कर रहे है। इस सूचना पर यकीन करते हुये दोनो अभियुक्तो को
साथ लेकर उनकी निशानदेही पर उनके बताये हुये स्थान पर पहुचे जहा पर
अभियुक्त मोहित मिश्रा द्वारा एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्तियों की तरफ
इशारा कर बताया गया की यही दोनो व्यक्ति है जो हमारे साथ हत्या की घटना को
अंजाम देने में साथ जाने वाले थे और यहा हमारे पहुचने का इन्तजार कर रहे
थे। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा एक बारगी में घेर कर व दबिश
देकर मोटर साइकिल सवार अन्य दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार किये
गये अभियुक्त से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मो0 इमरान पुत्र मो0 सगीर
नि0 निजाम पट्टी, थाना को0नगर, सुल्तानपुर।उत्तम सिंह उर्फ विक्रम सिंह
पुत्र वासुदेव सिंह नि0 देवलपुर, थाना कुड़वार, सुल्तानपुर हाल पता
पाचोपीरन, थाना को0नगर, सुल्तानपुर।
कड़ाई से पूछताछ करने पर पकड़ें गये चारो अभियुक्तो द्वारा अपना जुर्म कबूल करते हुये बताया कि जितेन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के कहने पर आज हमलोग एक व्यक्ति की हत्या की योजना बनाकर हत्या करने जा रहे थे कि पकड़ें गये। और कड़ाई से पूछने पर पकड़े गये अभियुक्तगणों ने बताया की दिनांक 18.01.2019 को जितेन्द्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के कहने पर ही हमलोगो ने पत्रकार दिनेश पाण्डेय की हत्या किये जाने के सम्बन्ध में गोली मारी गयी थी। जिसमें गोली मारने के समय हमारे अन्य दो अन्य साथी अत्येन्द्र पुत्र सत्यनारायण सिंह नि0 रामनगरकोट, थाना को0नगर, सुल्तानपुर एवं विनोद ने भी उक्त घटना को कारित करने में हम सभी का सहयोग दिया।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।