ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
गुरुवार को कानपुर सेन्ट्रल के पार्सल कक्ष में स्टेट जीएसटी की टीम ने
छापेमारी कर ट्रेन में पार्सल द्वारा कर चोरी का लादा जा रहा लाखो रुपये
का माल को जब्त करते हुए जांच में जुट गई
सेंट्रल
स्टेशन के पार्शल में कर के नाम पर लाखों रुपये की चोरी हो रही थी यहां
बिना बिल के सेटिंग करके रेलवे के दलाल माल को ट्रेन में लादकर दूसरे शहरों
में व्यापारियों तक पहुंचाकर लाखो रुपये की टेक्स चोरी कर रेलवे को चूना
लगा रहे थे जिसके चलते बड़े टेक्स चोरी की सूचना पर स्टेट जीएसटी के
अधिकारी प्रशासनिक अधिकारी को लेकर पार्शल में छापामारी की. छापेमारी के
दौरान स्टेशन परिषर में हड़कम्प मच गया। जॉइंट कमिश्नर स्टेट जीएसटी
राजेन्द्र राय ने बताया कि कालिंदी एक्सप्रेस में टैक्स चोरी का जो माल
लदने जा रहा था उसे स्टेट जीएसटी की टीम ने पकड़ लिया। लाखो रुपये का माल
बरामद किया गया है और यह माल किसका है और कौन लदवा रहा था, उसके बारे में
जीएसटी की टीम पता लगा रही है। व्यापारी के बारे में पता लगाया जा रहा है।
जिससे कि आगे की कार्रवाई की जा सके। फिलहाल लाखो का जो माल पकड़ा गया है
उसे जीएसटी की टीम ने जब्त कर लिया है माल गोदाम में जो माल पड़ा हुआ है उसे
भी कब्जे में ले लिया हैऔर क़ानूनी कार्यवाही की जा रही है


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।