रिपोर्ट - अमित गौर
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आटा पुलिस ने 43 पेटी अवैध शराब बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवरण के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एएसपी सुरेन्द्र नाथ तिवारी के आदेश पर सीओ कालपी सुबोध गौतम के नेतृत्व में आटा थाना प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह के निर्देश पर उप निरीक्षक हुकुम सिंह, राम प्रकाश ,निर्मल सिंह कां०उदय भान सिंह ,भूपेन्द्र सिंह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम करमेर मे बिक्री के लिए अवैध शराब रखी है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम में पहुंच कर बताए गए स्थान पर छापा मारा तो पुलिस को शिव कुमार पुत्र स्व.मुरली धर निवासी करमेर व विजय पाल पुत्र बद्री प्रसाद मौके पर मौजूद मिले ।पुलिस को तलाशी लेने से शिवकुमार के मकान में 43 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। जिसमें कुछ लाल व सफेद रंग की शराब है। पकड़े गए शिवकुमार ने पुलिस को बताया कि उक्त शराब मुझे शंकर राजपूत पुत्र जुझार सिंह निवासी बम्होरी व धर्मेंद्र पुत्र अज्ञात बेंचने के लिए दे जाते हैं ।बिक्री से जो फायदा होता है उसे हम आपस मे बाँट लेते हैं। आटा थाना प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कार्यवाही कर जेल भेज दिय गया हैं।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।