उन्नाव - शोहदों के हौसले बुलन्द बहन के साथ साथ भाई को भी पीटा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 9 January 2019

उन्नाव - शोहदों के हौसले बुलन्द बहन के साथ साथ भाई को भी पीटा




रिपोर्ट - विशाल सिंह 

उन्नाव जनपद में आजकल के शोहदों के हौसले बुलन्द हो रखे हैं जिसके चलते शोहदों ने कोतवाली गंगाघाट अंतर्गत चम्पपुरवा में युवती के साथ बत्तमीजी करी और उसको जबरन उठा ले जाने का प्रयास किया तो साथ चल रहे छोटे भाई ने इसका विरोध किया तो शोहदों ने बहन के साथ साथ भाई को भी पीट दिया घटना के वक्त पीड़िता अपने भाई के साथ अपने मामा के घर से वापस आ रही थी तभी दो बदमाशों ने लड़की पर भद्दे कमेंट करना शुरू कर दिए वहीं साथ चल रहे भाई के विरोध करने पर गुंडों ने पीड़िता के भाई के साथ भी हांथा पाई पर उतर आए राहत की बात ये है पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले को दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है



लड़की का भाई अनुपम सिंह

कल मामा के घर हम लोग आ रहे थे तो रिजवान पल्लन ने हम लोग से, हमारी सिस्टर को गंदे कॉमेंट पास किया और हमने विरोध किया तो उस ने हाँथापाई की हम लोगो से, और सिस्टर को मेरी गाड़ी पर बैठाना चाहा उन्होंने, मगर विरोध हम लोगो ने किया तभी उन लोग छोड़ के भागे मारा गया है उन्होंने हमको भी मारा एक कंटाप, नही मौके पर पुलिस नही आई थी



सीओ सिटी उन्नाव उमेश चन्द्र त्यागी 

गंगाघाट थानां क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती अपने भाई के साथ जा रही थी उसने आरोप लाग्या है कि वंही पर उस चैराहे पर खड़े हुए एक युवक है उनके साथ छिटाकसी हुई इसके आधार पर उक्त युवती की तहरीर पर थाना गंगाघाट में अभुयुक्त पंजीकृत कर ,वृस्तात्मिक कार्यवाही की जा रही है ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।