रिपोर्ट -पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद
में अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर ट्राली से एक्सीडेंट रुकने का नाम नहीं ले
रहा है और न ही अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर ट्राली पर रोक लगाने की कोशिस
कर है ।ऐसे ट्रैक्टर ट्राली से आये दिन दुर्घटनाये हो रही है आज ट्रैक्टर
से कुचलकर 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी ।
बच्ची की मौत से गुस्साए लोगों ने
चालक को पीटकर गोदाम में बंद कर दिया पुलिस को ड्राइवर को गोदाम से
निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी बच्ची राधिका कोतवाली कायमगंज के ग्राम
मूल निवासी गोपाल तिवारी की 5 वर्षीय पुत्री थी राधिका 10 बजे करीब गांव के
ही प्राइमरी स्कूल के आंगनवाड़ी केंद्र जा रही थी।
जब वह गांव में किशन के मकान के पास से गुजर रही थी तभी ट्रैक्टर से कुचलकर राधिका की मौत
हो गई । चालाक रामरतन कहार ने ट्रैक्टर को भगाया ग्रामीणों ने ड्राइवर को
पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद गोदाम में बंद कर ताला लगा दिया। मौके
पर पहुंचे तहसीलदार गजेंद्र सिंह के हस्तक्षेप के बाद काफी प्रयास करके
ड्राइवर राम रतन को गोदाम से निकाल कर सुरक्षित कोतवाली पहुंचाया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।