रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
तहसील कायमगंज क्षेत्र
में पिछले 6 महीनों में कई नवजात बच्चों बच्चियों के शव को नालो या किसी
मे लपटा हुआ पड़ा देखा गया है।लेकिन आज तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा अवैध रूप
से संचालित अस्पतालों पर कोई कार्यवाही नही की है
वरना जिले भर में बिना
गाइड लाइन के अस्पतालों के लाइसेंस प्रसाद की तरह बाटे जा रहे है।पुलिस
सूत्रों की माने तो हर रोज कही न कही नवजात बच्चे का पोस्टमार्टम कराना
पड़ता है।लेकिन आखिर इस प्रकार से कौन मां बाप है जो बच्चे के पैदा होते ही
नालो में फेंक देते है।इस तरीके से नवजात बच्चे फेके जाते है लेकिन जिस
क्षेत्र उनके शव मिलते है उस क्षेत्र का कोई भी आदमी अपना मुंह खोलने को
तैयार नही होता है।जिस कारण इस प्रकार से अवैध कारोबार करने वालो के हौसले
बुलंद होते जा रहे है।
बाल समिति अध्यक्ष संजीव गंगवार ने बताया कि इस
प्रकार से नालो में बच्चो के शव का मिलना बहुत बड़ी बात है।समाज मे लोग अपना
पाप छुपाने के लिए इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देते है ऐसे लोगो पर
पुलिस को कठोर कार्यवाही करनी चाहिए।जिसके लिए में कई बार लिखकर शासन को
भेज चुका हूं।लेकिन अवैध अस्पतालों से लेकर अपने घरों में चल रहे अस्पतालों
को स्वास्थ्य विभाग बन्द नही करा पाया है।जिस कारण घटनाओ पर रोक नही लग पा
रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।