फर्रुखाबाद - जिलाधिकारी मोनिका रानी ने गौसदन का निरीक्षण किया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 7 January 2019

फर्रुखाबाद - जिलाधिकारी मोनिका रानी ने गौसदन का निरीक्षण किया

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा

फर्रुखाबाद में मुख्यमंत्री के गायकी सुरक्षा के आदेशो का पालन होते दिख रहा है आज गौसदन का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया ।गौसदन में मिली खामियां और नजरो के सामने दम तोड़ते गौबंस को आदेश के बाबजूद इलाज नही दिया गया । मामला कटरी धर्मपुर के गौसदन का है जिसमे 999 बीघा जमीन होने के बाबजूद गौबन्स अपनी दम तोड़ते नजर आ रहे है उनके खाने पीने से लेकर सर्दी से बचाने के कोई ठोस इंतजाम नही है।




वही नगर पालिका से लेकर कई लोगो ने गौसदन का मुद्दा कई बार उठाया लेकिन किसी असर होते नजर नही आया है।जिस समय जिलाधिकारी मोनिका रानी निरीक्षण कर रही है उनके सामने एक गौवंस बीमार पड़ा अपनी मौत का इंतजार कर रहा था डीएम ने चिकित्सा अधिकारी से एम्बुलेंश से उसको अस्पताल लेकर इलाज करने को कहा लेकिन उनका निरीक्षण खत्म होने के बाद भी वह गौवंस वही पड़ा रहा।जिससे यही अंदाज लगाया जा सकता है कि उनके आदेशो का पालन कर्मचारी कितना करते है।




निरीक्षण के बाद डीएम ने बताया कि गौसदन में चारे की कमी है साथ ही सर्दी से बचाने के लिए भी इंतजाम कराने के आदेश पालिका को दे दिए गए है।वही जब तक हरा चारा तैयार नही होता है तब तक कलेक्ट्रेट कर्मचारियों से चंदा करके एक महीने का भूसा और दाना हमारी तरफ से कल भेज दिया जायेगा साथ ही 30 बीघा में हरा चारा बोया गया है वही तहसीलदार को आदेशित किया गया कि हर सप्ताह 30 बीघा चारे बुआई कराये जिससे गौबंसो को पर्याप्त हरा चारा मिल सके।वही गौसदन के बाहर वन विभाग की नर्सरी को भी हटाने के आदेश दिए है जिससे उस जमीन में चारा उगाया जा सके।रात्रि में गौबंसो की सुरक्षा के लिए दो होमगार्डो को लगाया जाएगा उसके लिए गौसदन में बने कमरों को प्लाईवुड लगाकर सुरक्षित कराया जायेगा।जिससे वह लोग आसानी से अपनी ड्यूटी कर सके।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।