बुजुर्ग साधुओ की तरह उत्तर प्रदेश सरकार को 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग किसानों को भी पेन्शन देना चाहिए -आर0 पी0 चौधरी - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 22 January 2019

बुजुर्ग साधुओ की तरह उत्तर प्रदेश सरकार को 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग किसानों को भी पेन्शन देना चाहिए -आर0 पी0 चौधरी





रिपोर्ट - राम सुरत

संसद द्वारा पारित सामान्य वर्ग के निर्धन व्यक्तियों के लिए 10% आरक्षण को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में लागू किए जाने का स्वागत करते हुए जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष  आर0 पी0 चौधरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को बथाई दी है।उन्होंने कहा है कि इसके साथ ही पिछड़े समाज को उनकी आबादी के हिसाब से उन्हें भी 54% का आरक्षण दिया जाना चाहिए तभी इस समाज को न्याय मिलेगा और तभी इस समाज में व्याप्त रोश को कम किया जा सकता है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा बुजुर्ग साधुओ को पेन्शन देने की घोषणा पर उन्होंने कहा है कि इसी तर्ज पर प्रदेश सरकार को 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग किसानों को जो कि देश के अन्नदाता हैं को भी पेन्शन देना चाहिए क्योंकि इस समय किसानों की हालत सबसे दयनीय है ।उन्होंने कहा है कि महिलाओं के 33%आरक्षण वाले लम्बित बिल को संसद में पास कराकर महिलाओं को उनका हक दिया जाना चाहिए तभी देश की आधी आबादी को न्याय मिल सकेगा और वे समाज की मुख्य धारा में आकर देश को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे सकेंगी

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।