रीतू श्रीवास्तव तहकीकात न्यूज प्रभारी सुल्तानपुर
जिलाधिकारी विवेक के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी राधेश्याम की
अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समेकित बाल संरक्षण योजना के सफल
क्रियान्वयन हेतु बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिला बाल संक्षरण इकाई,
विशेष किशोर पुलिस इकाई, बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के सम्बंध
में विस्तृत चर्चा की गयी ।
बैठक में सचिव, विधिक सेवा प्राधिकरण पूनम
सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, मुख्य चिकित्साधिकारी सी0बी0एन0 त्रिपाठी,
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष/सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, संरक्षण अधिकारी,
जिला बाल संरक्षण इकाई प्रत्येक थाने के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी तथा अन्य
जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय
ने बताया कि जनपद स्तर पर देख रेख सम्बन्धित बच्चों को स्पान्सरशिप के
लाभ से जोड़ने हेतु जनपद में चयनित फिट पर्सन फिट फैसेलिटी के चरित्र
सत्यापन पुलिस के माध्यम से कराया जायेगा |
जनपद में समस्त सामुदायिक
स्वास्थ्य केन्द्र जिला चिकित्सालय पर पालना शिशु स्वागत केन्द्रों की
स्थापना किया जायेगा किशोर न्याय अधिनियम के प्राविधानों के तहत बाल कल्याण
पुलिस अधिकारियों के उत्तर दायित्वों पर भी चर्चा की गयी। उन्होंने यह भी
बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा किशोर न्याय अधिनियम 2015 के अन्तर्गत
18 वर्ष से कम उम्र से कम किशोरों से कैसे व्यवहार किया जाना है। इस बारे
में विस्तार से चर्चा की गयी |बैठक में सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण पूनम
सिंह द्वारा कानूनी सहायता प्रदान करने और आधार भूत संरचना मजबूत करने पर
भी बल दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा देख-रेख की आवश्यकता वाले
बच्चों को जोड़े जाने की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कराये जाने हेतु जिला
कार्यक्रम अधिकारी तथा प्रोबेशन अधिकारी सहित समस्त अधिकारियों को इस पुनीत
कार्य को करने एवं कार्यों को नियमानुसार सम्पादिक करने हेतु निर्देशित
किया गया। इस बैठक में विभिन विभागो के 181 टीम के अधिकारी मौजूद रहे ।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।