ममता के गढ़ में अमित शाह की ललकार- amit shahin pachim bangal - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 22 January 2019

ममता के गढ़ में अमित शाह की ललकार- amit shahin pachim bangal

पश्चिम बंगाल के मालदा में आज बीजेपी  अध्यक्ष अमित शाह रैली कर रहे हैं। रैली में अमित शाह ने जम कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरा। इतना ही नहीं  घुसपैठिए को शरण देने और दुर्गा विसर्जन के समय अनुमति न देने के मुद्दे को भी शाह ने अपने रैली में उठाया। वहीँ पिछले दिनों ममता की अगुआई में हुई 22  दलों की बैठक को निशाना बनाते हुए कहा कि इस जमावड़े में एक बार भी भारत माता की जय या वंदे मातरम के नारे नहीं लगाए गए।
मालदा रैली में अमित शाह ने कहा कि आज बंगाल में लोकसभा चुनाव का श्रीगणेश करने आया हूं. हमारा संकल्प है कि हम ममता सरकार को उखाड़ फेकेंगे, ये सरकार बंगाल के लिए काफी महत्वपूर्ण है. 2019 का चुनाव तय करेगा कि क्या हत्याएं करवाने वाली TMC सरकार रहेगी या जाएगी. उन्होंने कहा कि ममता सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है.BJP अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि ममता सरकार ने बंगाल की संस्कृति को खत्म किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी सुभाष बाबू का सम्मान नहीं किया लेकिन नरेंद्र मोदी उनका सम्मान करने अंडमान पहुंचे. उन्होंने कहा कि ममता सरकार ने राज्य के उद्योग को खत्म किया. बंगाल की जनता ने कम्युनिस्ट को हटाया और ममता बनर्जी को मौका दिया, लेकिन आज लोग कह रहे हैं कि इनसे अच्छा तो कम्युनिस्ट थे.

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।