मालदा में बोले अमित शाह ,बंगाल की जनता ने पहले वामपंथियों को हटाया अब टीएमसी को हराएंगे ... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 22 January 2019

मालदा में बोले अमित शाह ,बंगाल की जनता ने पहले वामपंथियों को हटाया अब टीएमसी को हराएंगे ...

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाल के मालदा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने राज्य की टीएमसी सरकार पर जमकर हमला बोला।मालदा रैली में अमित शाह ने कहा कि आज बंगाल में लोकसभा चुनाव का श्रीगणेश करने आया हूं।हमारा संकल्प है कि हम ममता सरकार को उखाड़ फेकेंगे, ये सरकार बंगाल के लिए काफी महत्वपूर्ण है। 2019 का चुनाव तय करेगा कि क्या हत्याएं करवाने वाली टीएमसी सरकार रहेगी या जाएगी। उन्होंने कहा कि ममता सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है।



अमित शाह ने कहा कि ममता सरकार ने बंगाल की संस्कृति को खत्म किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी सुभाष बाबू का सम्मान नहीं किया लेकिन नरेंद्र मोदी उनका सम्मान करने अंडमान पहुंचे। उन्होंने कहा कि ममता सरकार ने राज्य के उद्योग को खत्म किया। बंगाल की जनता ने कम्युनिस्ट को हटाया और ममता बनर्जी को मौका दिया, लेकिन आज लोग कह रहे हैं कि इनसे अच्छा तो कम्युनिस्ट थे। मालदा जिले में जनसभा को संबोधित करने के बाद अमित शाह बुधवार को झाड़ग्राम जिले और बीरभूम के सिउड़ी में जनसभा करेंगे।

अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता ने पहले वामपंथियों को हटाया अब टीएमसी को हराएंगे. अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी ने इतने सारे दलों की रैली की लेकिन भारत माता की जय का नारा या वंदमातरम का नारा नहीं लगाया. आज ममता दीदी कांग्रेस वालों की मेहमाननवाजी कर रहीं थीं. मैं पूछना चाहता हूं कि यूपीए की सरकार ने बंगाल के विकास के लिए कितना बजट दिया था? 13वें वित्त आयोग में 1.32 लाख करोड़ दिया 14वें वित्त आयोग में 2.5 लाख करोड़ दिया. लेकिन ममता दीदी के लोग के लोग इसमें से आधा खा जाते है और आधा घुसपैठिए खा जाते है.अमित शाह ने कहा कि एक बार पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बने तो हम ये सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी घुसपैठिया बंगाल में नहीं घुस पाएगा. वोट बैंक की वजह से टीएमसी ने नागरिकता संशोधन विधेयक का समर्थन नहीं किया. बंगाल में मूर्ति विसर्जन, सरस्वती पूजा नहीं होगी तो क्या पाकिस्तान में होगा.


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।