ब्यूरो वाराणसी - कैलाश सिंह विकास
मंडुआडीह थाना क्षेत्र के सरकारीपुरा निवासी गार्डेनिंग का काम करने वाले अशोक मौर्य के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से साइबर लुटेरों नें ₹50 हजार निकाल लिए। गार्डेनिंग के ठेकेदार अशोक मौर्य का खाता पंजाब नेशनल बैंक की भिखारीपुर शाखा में है।उनके खाते से साइबर लुटेरों ने किसी तरह उनके एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर ₹50 हजार एक सौ 15 रुपया निकाल लिया। रविवार को इसकी जानकारी मिलने पर अशोक ने इस घटना के बाबत मंडुआडीह थाने में तहरीर दिया। सोमवार को सुबह बैंक मैनेजर आरके तिवारी ने बताया कि पीड़ित के एटीएम कार्ड की किसी साइबर लुटेरों ने क्लोनिंग कर लिया।उनके खाते से उपरोक्त रकम की निकासी की गई है। बैंक मैनेजर ने उक्त घटना के संबंध में बैंक के साइबर सेल को सूचित कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।